Class 10 Maths Chapter 12 Areas Related to Circles MCQ – वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल
प्रिय विद्यार्थियों, Class 10 Maths Chapter 12 Areas Related to Circles MCQ के इन 80 प्रश्नों के अभ्यास से वृत्त की परिधि, क्षेत्रफल, चाप की लंबाई, त्रिज्यखंड, अर्धवृत्त और क्षेत्रफलों के अनुपात की आपकी समझ मजबूत होगी। नियमित अभ्यास से गणना की गति और बिहार बोर्ड परीक्षा में सही उत्तर देने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विद्यार्थियों के लिए निर्देश: प्रत्येक प्रश्न पहले स्वयं हल करें। फिर “उत्तर देखें” दबाकर उत्तर जाँचें। गलत प्रश्नों का सूत्र लिखकर दोबारा अभ्यास करें और जहाँ आवश्यक हो वहाँ π = 22/7 का प्रयोग करें।
1. यदि वर्ग का विकर्ण 16√2 cm है, तो वर्ग की भुजा की लंबाई होगी—
(a) 4 cm
(b) 16 cm
(c) 256 cm
(d) 4√2 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 16 cm
2. निम्न में से कौन वृत्त के क्षेत्रफल का सूत्र है?
(a) 2πr
(b) 4πr²
(c) πr²
(d) 4πr
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) πr²
3. यदि एक वृत्त की परिमाप और क्षेत्रफल संख्यात्मक रूप से बराबर हैं, तो उस वृत्त की त्रिज्या है—
(a) 2 मात्रक
(b) π मात्रक
(c) 4 मात्रक
(d) 7 मात्रक
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 2 मात्रक
4. दो वृत्तों के क्षेत्रफलों का अनुपात 4 : 1 है, तो उनकी त्रिज्याओं का अनुपात है—
(a) 4 : 1
(b) 2 : 1
(c) 1 : 2
(d) 1 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 2 : 1
5. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या दुगुनी कर दी जाए, तो पुराने तथा नए वृत्तों के क्षेत्रफलों का अनुपात होगा—
(a) 1 : 2
(b) 1 : 4
(c) 4 : 1
(d) 2 : 14
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 1 : 4
6. 44 m परिधि वाले वृत्त की त्रिज्या होगी—
(a) 14 m
(b) 7 m
(c) 5 m
(d) 44 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 7 m
7. एक वृत्ताकार पथ पर तीन धावक एक ही स्थान से क्रमशः 2, 4 तथा 6 घंटे में एक चक्कर लगाते हैं। तीनों प्रारंभिक बिंदु पर पुनः कितने समय में मिलेंगे?
(a) 8 घंटे
(b) 6 घंटे
(c) 12 घंटे
(d) 2 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 12 घंटे
8. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या दुगुनी कर दी जाए, तो नए एवं पुराने वृत्तों की परिधियों का अनुपात होगा—
(a) 1 : 1
(b) 2 : 1
(c) 4 : 1
(d) 1 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 2 : 1
9. एक वृत्ताकार पथ पर तीन धावक एक ही स्थान से दौड़ना शुरू करते हैं और क्रमशः 3, 4 तथा 8 घंटे में एक चक्कर लगाते हैं। वे पुनः कितने समय में मिलेंगे?
(a) 6 घंटे
(b) 8 घंटे
(c) 16 घंटे
(d) 24 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 24 घंटे
10. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या आधी कर दी जाए, तो पुराने तथा नए वृत्तों की परिधियों का अनुपात होगा—
(a) 1 : 2
(b) 2 : 1
(c) 4 : 1
(d) 1 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 2 : 1
11. एक वृत्ताकार पथ पर तीन धावक एक ही स्थान से दौड़ना शुरू करते हैं और क्रमशः 1, 3 तथा 5 घंटे में एक चक्कर लगाते हैं। वे पुनः कितने समय में मिलेंगे?
(a) 3 घंटे
(b) 5 घंटे
(c) 1 घंटा
(d) 15 घंटे
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 15 घंटे
12. दो वृत्तों के क्षेत्रफल 4 : 9 के अनुपात में हैं। उनकी त्रिज्याओं का अनुपात होगा—
(a) 3 : 4
(b) 2 : 3
(c) 5 : 3
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 2 : 3
13. कोण θ वाले त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल होगा—
(a) (θ/270)×πr²
(b) (θ/360)×πr³
(c) (θ/270)×πr
(d) (θ/360)×πr²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) (θ/360)×πr²
14. यदि एक वृत्त का क्षेत्रफल 154 cm² है, तो उसके व्यास का मान होगा—
(a) 14 cm
(b) 28 cm
(c) 7 cm
(d) 21 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 14 cm
15. एक वृत्त का क्षेत्रफल दूसरे वृत्त के क्षेत्रफल का 16 गुना है, तो उनकी त्रिज्याओं का अनुपात है—
(a) 1 : 16
(b) 1 : 4
(c) 1 : 2
(d) 4 : 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 4 : 1
16. 38.5 cm² क्षेत्रफल वाले वृत्त की त्रिज्या है—
(a) 7 cm
(b) 3.5 cm
(c) 10.5 cm
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 3.5 cm
17. यदि एक अर्धवृत्त का परिमाप 72 cm है, तो उसकी त्रिज्या है (π = 22/7)—
(a) 14 cm
(b) 21 cm
(c) 35 cm
(d) 42 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 14 cm
18. किसी वृत्त की परिधि 462 cm है, तो इसकी त्रिज्या होगी—
(a) 73.5 cm
(b) 72.5 cm
(c) 65.5 cm
(d) 74.5 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 73.5 cm
19. 64π cm² क्षेत्रफल वाले वृत्त का व्यास है—
(a) 15 cm
(b) 16 cm
(c) 20 cm
(d) 17 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 16 cm
20. यदि एक वृत्त की परिधि 2π से बढ़कर 4π कर दी जाए, तो उसका क्षेत्रफल हो जाएगा—
(a) आधा
(b) दुगुना
(c) तीन गुना
(d) चार गुना
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) चार गुना
21. 8 cm त्रिज्या वाले वृत्त के अंतर्वर्ग का क्षेत्रफल है—
(a) 64 cm²
(b) 100 cm²
(c) 125 cm²
(d) 128 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 128 cm²
22. एक घड़ी की मिनट की सुई 21 cm लंबी है। इसके द्वारा 10 मिनट में रचित क्षेत्रफल है—
(a) 126 cm²
(b) 210 cm²
(c) 231 cm²
(d) 252 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 231 cm²
23. यदि एक अर्धवृत्त का परिमाप 36 cm हो, तो इसकी त्रिज्या है—
(a) 14 cm
(b) 7 cm
(c) 21 cm
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 7 cm
24. एक तार को 28 cm त्रिज्या वाले वृत्त के रूप में मोड़ा गया। उसी तार को वर्ग के रूप में मोड़ा जाए, तो वर्ग की भुजा होगी—
(a) 22 cm
(b) 33 cm
(c) 44 cm
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 44 cm
25. ABCD एक 10 cm भुजा वाला वर्ग है। A केंद्र और AB त्रिज्या वाला चाप AC खींचा गया है। चाप AC तथा भुजाओं AB, BC से घिरे छायांकित भाग का क्षेत्रफल है—
(a) 21.4 cm²
(b) 85.8 cm²
(c) 21.43 cm²
(d) 78.6 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 21.43 cm²
26. 18 cm त्रिज्या और 30° कोण वाले त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल क्या है?
(a) 3π cm²
(b) 27π cm²
(c) 18π cm²
(d) 54π cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 27π cm²
27. एक वृत्त का क्षेत्रफल 220 cm² है। इसके अंदर खींचे गए वर्ग का क्षेत्रफल है—
(a) 64 cm²
(b) 49 cm²
(c) 140 cm²
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 140 cm²
28. 12 cm त्रिज्या वाले वृत्त की एक चाप की लंबाई 10π cm है। इस चाप के कोण का मान डिग्री में है—
(a) 150°
(b) 120°
(c) 75°
(d) 60°
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 150°
29. यदि किसी वृत्त की परिधि 2π से बढ़कर 6π हो जाती है, तब उसका क्षेत्रफल हो जाता है—
(a) दो गुना
(b) तीन गुना
(c) चार गुना
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) इनमें से कोई नहीं
30. O केंद्र वाले दो संकेंद्रीय त्रिज्यखंडों में OA = 15 cm, OB = 20 cm तथा ∠AOD = 72° है। दोनों चापों के बीच छायांकित भाग का क्षेत्रफल है—
(a) 2π cm²
(b) 35π cm²
(c) 125π cm²
(d) 33π cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 35π cm²
31. R त्रिज्या वाले वृत्त के p° कोण वाले त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल है—
(a) (p/180)×2πR
(b) (p/180)×2πR²
(c) (p/180)×2πR
(d) (p/720)×2πR²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) (p/720)×2πR²
32. यदि किसी वृत्त की परिधि आंकिक रूप से उसके क्षेत्रफल का दुगुना है, तो वृत्त की त्रिज्या है—
(a) 2 इकाई
(b) 1 इकाई
(c) 6 इकाई
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 1 इकाई
33. वलय I के आंतरिक एवं बाह्य व्यास क्रमशः 32 cm और 34 cm हैं तथा वलय II के 19 cm और 21 cm हैं। इन दोनों वलयों का कुल क्षेत्रफल है—
(a) 20π cm²
(b) 53π cm²
(c) 52π cm²
(d) 33π cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 53π cm²
34. एक तार को वर्ग के रूप में मोड़ा गया है और वर्ग का क्षेत्रफल 81 cm² है। उसी तार को अर्धवृत्त के रूप में मोड़ने पर अर्धवृत्त का क्षेत्रफल है—
(a) 44 cm²
(b) 77 cm²
(c) 33 cm²
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 77 cm²
35. दो वृत्तों के क्षेत्रफलों का अनुपात 4 : 1 है, तब उनकी त्रिज्याओं का अनुपात है—
(a) 4 : 1
(b) 2 : 1
(c) 1 : 2
(d) 1 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 2 : 1
36. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या तीन गुनी कर दी जाए, तो पुराने एवं नए वृत्तों के क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा?
(a) 1 : 3
(b) 1 : 9
(c) 9 : 1
(d) 3 : 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 1 : 9
37. दो वृत्तों की त्रिज्याओं का अनुपात 3 : 4 है, तो क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा?
(a) 3 : 4
(b) 9 : 16
(c) 16 : 9
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 9 : 16
38. दो वृत्तों की परिधियाँ 2 : 3 के अनुपात में हैं, तो उनकी त्रिज्याएँ किस अनुपात में होंगी?
(a) 4 : 9
(b) 2 : 3
(c) 3 : 2
(d) 1 : 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 2 : 3
39. यदि एक वृत्त की परिधि को 50% कम कर दिया जाए, तो उसका क्षेत्रफल कितना कम हो जाएगा?
(a) 25%
(b) 50%
(c) 75%
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 75%
40. 1,00,000 चक्कर लगाने में एक पहिया 88 km दूरी तय करता है, तो पहिए का व्यास है—
(a) 14 cm
(b) 22 cm
(c) 28 cm
(d) 11 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 28 cm
41. 42 cm त्रिज्या वाले वृत्त के उस त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल, जिसका केंद्रीय कोण 30° है—
(a) 515 cm²
(b) 416 cm²
(c) 462 cm²
(d) 604 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 462 cm²
42. 21 cm त्रिज्या वाले वृत्त से 120° कोण वाला त्रिज्यखंड काटा गया है। इसके चाप की लंबाई है—
(a) 22 cm
(b) 33 cm
(c) 44 cm
(d) 35 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 44 cm
43. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या चार गुनी कर दी जाए, तो नए एवं पुराने वृत्तों की परिधियों का अनुपात होगा—
(a) 1 : 2
(b) 2 : 1
(c) 4 : 1
(d) 1 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 4 : 1
44. दो वृत्तों की त्रिज्याओं का अनुपात 3 : 4 है, तो क्षेत्रफलों का अनुपात क्या होगा?
(a) 3 : 4
(b) 9 : 16
(c) 16 : 9
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 9 : 16
45. दो वृत्तों की परिधियाँ 3 : 4 के अनुपात में हैं, तो उनकी त्रिज्याएँ किस अनुपात में होंगी?
(a) 4 : 3
(b) 3 : 4
(c) 9 : 16
(d) 16 : 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 3 : 4
46. एक वृत्ताकार दौड़-पथ की बाहरी और भीतरी परिधियाँ क्रमशः 68 m और 24 m हैं। पथ की चौड़ाई है—
(a) 5 m
(b) 44 m
(c) 44/7 m
(d) 7 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 7 m
47. यदि एक वृत्त की परिधि को 50% बढ़ा दिया जाए, तो उसका क्षेत्रफल कितना बढ़ जाएगा?
(a) 125%
(b) 150%
(c) 75%
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 125%
48. किसी वृत्त में केंद्र से 24 cm लंबी जीवा की न्यूनतम दूरी 5 cm है, तो वृत्त का व्यास होगा—
(a) 17 cm
(b) 15 cm
(c) 26 cm
(d) 52 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 26 cm
49. एक घड़ी की मिनट की सुई 14 cm लंबी है। एक मिनट में सुई द्वारा बनाए गए त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल लगभग होगा—
(a) 20.25 cm²
(b) 10.25 cm²
(c) 30.25 cm²
(d) 40.25 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 10.25 cm²
50. यदि किसी वृत्त का व्यास 14 cm हो, तो वृत्त का क्षेत्रफल होगा—
(a) 616 cm²
(b) 231 cm²
(c) 77 cm²
(d) 154 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 154 cm²
51. किसी वृत्त की त्रिज्या तिगुनी कर दी जाए, तो नए एवं पुराने वृत्तों की परिधियों का अनुपात होगा—
(a) 1 : 2
(b) 3 : 1
(c) 4 : 1
(d) 1 : 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 3 : 1
52. यदि किसी वृत्त का व्यास 14 cm हो, तो वृत्त की परिधि होगी—
(a) 7 cm
(b) 22 cm
(c) 44 cm
(d) 66 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 44 cm
53. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या पाँच गुनी कर दी जाए, तो पुराने एवं नए वृत्तों की परिधियों का अनुपात होगा—
(a) 1 : 5
(b) 5 : 1
(c) 25 : 1
(d) 1 : 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 1 : 5
54. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या 49 cm हो, तो वृत्त का क्षेत्रफल होगा—
(a) 308 cm²
(b) 7546 cm²
(c) 2401 cm²
(d) 441 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 7546 cm²
55. r त्रिज्या वाले अर्धवृत्त की परिमिति होती है—
(a) (1/2)πr
(b) 2πr
(c) πr + 2r
(d) πr
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) πr + 2r
56. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या 14 cm हो, तो वृत्त की परिधि है (π = 22/7)—
(a) 42 cm
(b) 44 cm
(c) 616 cm
(d) 88 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 88 cm
57. यदि किसी वृत्त का क्षेत्रफल 3850 cm² हो, तो वृत्त की त्रिज्या है—
(a) 21 cm
(b) 14 cm
(c) 35 cm
(d) 42 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 35 cm
58. यदि एक अर्धवृत्त का परिमाप 72 cm हो, तो इसकी त्रिज्या होगी (π = 22/7)—
(a) 14 cm
(b) 7 cm
(c) 21 cm
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 14 cm
59. यदि किसी वृत्त का क्षेत्रफल 2464 cm² हो, तो वृत्त का व्यास होगा—
(a) 56 cm
(b) 28 cm
(c) 14 cm
(d) 42 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 56 cm
60. निम्न में से कौन वृत्त के क्षेत्रफल का सूत्र है?
(a) 2πr
(b) 2πr²
(c) πr²
(d) 4πr
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) πr²
61. यदि किसी वृत्त की परिधि 66 cm हो, तो वृत्त का व्यास होगा—
(a) 21 cm
(b) 10.5 cm
(c) 24 cm
(d) 33 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 21 cm
62. यदि किसी वृत्त की अर्धपरिधि और क्षेत्रफल समान हों, तो वृत्त की त्रिज्या होगी—
(a) 2 इकाई
(b) 4 इकाई
(c) 6 इकाई
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) इनमें से कोई नहीं
63. यदि किसी वृत्त की परिधि 176 cm हो, तो वृत्त की त्रिज्या है—
(a) 56 cm
(b) 28 cm
(c) 14 cm
(d) 35 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 28 cm
64. 44 m परिधि वाले वृत्त की त्रिज्या होगी—
(a) 14 m
(b) 7 m
(c) 5 m
(d) 44 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 7 m
65. एक वृत्त की परिमिति 44 cm है, तो वृत्त का क्षेत्रफल है—
(a) 154 cm²
(b) 77 cm²
(c) 1936 cm²
(d) 484 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 154 cm²
66. एक वृत्त का क्षेत्रफल 81π cm² है। वृत्त की परिधि है—
(a) 9π cm
(b) 18π cm
(c) 36π cm
(d) 81π cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 18π cm
67. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या एक चौथाई कर दी जाए, तो पुराने तथा नए वृत्तों के क्षेत्रफलों का अनुपात होगा—
(a) 1 : 2
(b) 2 : 1
(c) 4 : 1
(d) 1 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 4 : 1
68. एक वृत्त की परिधि 7π cm है। वृत्त का क्षेत्रफल है—
(a) 25π cm²
(b) (25/2)π cm²
(c) (49/4)π cm²
(d) 100π cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) (49/4)π cm²
69. यदि वृत्त की परिधि उसके क्षेत्रफल का आधा हो, तो वृत्त का व्यास होगा—
(a) 8
(b) π
(c) 2
(d) 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 8
70. एक वृत्त की परिधि तथा त्रिज्या का योग 51 cm है। वृत्त की त्रिज्या है—
(a) 7 cm
(b) 14 cm
(c) 21 cm
(d) 40 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 7 cm
71. दो वृत्तों के क्षेत्रफलों का अनुपात 121 : 49 है, तो उनकी त्रिज्याओं का अनुपात होगा—
(a) 121 : 49
(b) 7 : 4
(c) 7 : 11
(d) 11 : 7
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 121 : 49
72. एक वृत्त की परिधि तथा व्यास का योग 29 cm है। वृत्त का व्यास है—
(a) 3.5 cm
(b) 7 cm
(c) 14 cm
(d) 21 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 7 cm
73. दो वृत्तों की परिधियाँ 2 : 3 के अनुपात में हैं। उनके क्षेत्रफलों का अनुपात होगा—
(a) 4 : 9
(b) 2 : 3
(c) 8 : 27
(d) 3 : 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 4 : 9
74. एक वृत्त की परिधि तथा त्रिज्या का अंतर 74 cm है। वृत्त की त्रिज्या है—
(a) 7 cm
(b) 14 cm
(c) 21 cm
(d) 28 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 14 cm
75. यदि अर्धवृत्त का व्यास 14 cm है, तो अर्धवृत्त की परिधि होगी—
(a) 24 cm
(b) 22 cm
(c) 36 cm
(d) 42 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 36 cm
76. r त्रिज्या वाले अर्धवृत्त का क्षेत्रफल होता है—
(a) πr
(b) (πr²)/2
(c) (πr)/2
(d) πr²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) (πr²)/2
77. दो वृत्तों की परिधियों का अनुपात 3 : 5 है। उनके व्यासों का अनुपात होगा—
(a) 3 : 5
(b) 9 : 25
(c) 5 : 3
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 3 : 5
78. दो वृत्तों के क्षेत्रफल 4 : 9 के अनुपात में हैं। उनके व्यासों का अनुपात होगा—
(a) 9 : 4
(b) 2 : 3
(c) 4 : 9
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 2 : 3
79. वृत्त की परिधि और अर्धवृत्त की परिधि का अनुपात होता है—
(a) 2 : 1
(b) π : (π + 2)
(c) 2π : (π + 2)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 2π : (π + 2)
80. यदि r त्रिज्या वाले वृत्त के केंद्र पर बना कोण θ°/2 है, तो त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल है—
(a) (θ/720)×2πr
(b) (θ/360)×πr²
(c) (θ/360)×2πr
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) इनमें से कोई नहीं
© BSEB EXAM GUIDE

