Class 10 Maths Chapter 13 Surface Areas and Volumes MCQ – पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

Class 10 Maths Chapter 13 Surface Areas and Volumes MCQ – पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

Class 10 Maths Chapter 13 Surface Areas and Volumes MCQ – पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

प्रिय विद्यार्थियों, Class 10 Maths Chapter 13 Surface Areas and Volumes MCQ के इन 75 प्रश्नों का अभ्यास करने से घन, घनाभ, बेलन, शंकु, गोला, अर्धगोला और संयुक्त ठोसों के पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन की समझ मजबूत होगी। नियमित अभ्यास से सूत्र याद रहेंगे और परीक्षा में गणना की गति बढ़ेगी।

विद्यार्थियों के लिए निर्देश: प्रत्येक प्रश्न पहले स्वयं हल करें। फिर “उत्तर देखें” दबाकर उत्तर जाँचें। गलत प्रश्न का सूत्र लिखकर दोबारा अभ्यास करें। जहाँ आवश्यक हो, π = 22/7 का प्रयोग करें।

1. घनाभ के किनारों की लंबाइयाँ क्रमशः 3 cm, 4 cm और 12 cm हैं। घनाभ के विकर्ण की लंबाई है—

(a) 12 cm
(b) 13 cm
(c) 14 cm
(d) 15 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 13 cm

2. अर्धगोले के सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल होता है—

(a) 4πr²
(b) 3πr²
(c) 2πr²
(d) πr²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 3πr²

3. एक अर्धगोले का आयतन 19404 cm³ है, तो अर्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल है—

(a) 4158 cm²
(b) 16632 cm²
(c) 8316 cm²
(d) 3696 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 4158 cm²

4. r त्रिज्या वाले गोले का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल है—

(a) (4/3)πr³
(b) (4/3)πr²
(c) πr²
(d) 4πr²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 4πr²

5. एक शंकु की ऊँचाई 24 cm और आधार की त्रिज्या 6 cm है। शंकु का आयतन होगा—

(a) 288π cm³
(b) 188π cm³
(c) 100π cm³
(d) 90π cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 288π cm³

6. 7 cm त्रिज्या वाले एक अर्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल है—

(a) 588π cm²
(b) 392π cm²
(c) 147π cm²
(d) 98π cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 147π cm²

7. दो बेलनों की त्रिज्याओं का अनुपात 2 : 3 तथा ऊँचाइयों का अनुपात 5 : 3 है। उनके आयतनों का अनुपात है—

(a) 27 : 20
(b) 20 : 27
(c) 4 : 9
(d) 9 : 20
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 20 : 27

8. r त्रिज्या वाले बेलन के वक्र पृष्ठ का क्षेत्रफल होगा—

(a) 2r²h
(b) 3πrh
(c) 2πrh
(d) πrh
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 2πrh

9. यदि एक अर्धवृत्त का परिमाप 36 cm है, तो इसकी त्रिज्या है—

(a) 14 cm
(b) 7 cm
(c) 21 cm
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 7 cm

10. एक बेलन की ऊँचाई 14 cm और वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 264 cm² है। बेलन का आयतन है—

(a) 308 cm³
(b) 396 cm³
(c) 1232 cm³
(d) 1848 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 396 cm³

11. h ऊँचाई तथा r त्रिज्या वाले ठोस बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल उसके कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का एक-तिहाई है, तो—

(a) h=r/3
(b) h=r/2
(c) h=r
(d) h=2r
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) h=r/2

12. 12 cm व्यास के एक गोले द्वारा विस्थापित हवा का आयतन cm³ में है—

(a) 144
(b) 144π
(c) 288
(d) 288π
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 288π

13. 5 cm भुजा वाले घन को बाँटकर 1 cm भुजा वाले कितने घन बनाए जा सकते हैं?

(a) 5
(b) 50
(c) 125
(d) 250
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 125

14. एक खोखले गोले का आंतरिक तथा बाह्य व्यास क्रमशः 4 cm और 8 cm है। इसे गलाकर 8 cm व्यास वाला आधारवृत्त का शंकु बनाया जाता है। शंकु की ऊँचाई है—

(a) 12 cm
(b) 13 cm
(c) 14 cm
(d) 15 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 14 cm

15. 80 cm त्रिज्या के आधार-वृत्त और 20 cm ऊँचाई वाले बेलन के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात है—

(a) 1 : 2
(b) 2 : 1
(c) 3 : 1
(d) 5 : 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 5 : 1

16. बेलन तथा शंकु के आधार-वृत्त की त्रिज्याओं का अनुपात 3 : 4 और ऊँचाइयों का अनुपात 2 : 3 है। उनके आयतनों का अनुपात है—

(a) 9 : 8
(b) 9 : 4
(c) 3 : 1
(d) 27 : 64
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 9 : 8

17. एक घन का आयतन 2744 cm³ है। इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल होगा—

(a) 196 cm²
(b) 588 cm²
(c) 784 cm²
(d) 1176 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 1176 cm²

18. 8 cm त्रिज्या के शीशे के ठोस गोले से 1 cm त्रिज्या के कितने ठोस गोले बनाए जा सकते हैं?

(a) 256
(b) 512
(c) 1024
(d) 576
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 512

19. दो घनों के आयतनों में 1 : 8 का अनुपात है। उनकी कोरों का अनुपात होगा—

(a) 1 : 4
(b) 1 : 2
(c) 2 : 3
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 1 : 2

20. 6 cm भुजा वाले घन में से 2 cm भुजा वाले कितने घन बनाए जा सकते हैं?

(a) 56
(b) 54
(c) 28
(d) 27
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 27

21. r त्रिज्या तथा h ऊँचाई वाले शंकु का आयतन है—

(a) (1/2)πr²h
(b) (4/3)πr²h
(c) (1/3)πr²h
(d) πr²h
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) (1/3)πr²h

22. 14 cm किनारे वाले ठोस घन में से अधिकतम आयतन का गोला काटा जाता है। गोले का आयतन लगभग है—

(a) 359 cm³
(b) 1437 cm³
(c) 2874 cm³
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 1437 cm³

23. किसी गोले का वक्रपृष्ठ 144π cm² है। उसकी त्रिज्या है—

(a) 6 cm
(b) 8 cm
(c) 12 cm
(d) 10 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 6 cm

24. एक शंकु का आयतन 1570 cm³ है। यदि आधार का क्षेत्रफल 314 cm² है, तो उसकी ऊँचाई है—

(a) 10 cm
(b) 15 cm
(c) 18 cm
(d) 20 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 15 cm

25. r त्रिज्या तथा h ऊँचाई वाले लंबवृत्तीय बेलन का आयतन है—

(a) 2πr²h
(b) (1/3)πr²h
(c) 4πr²h
(d) πr²h
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) πr²h

26. समान ऊँचाई वाले दो समबेलनों के आयतनों का अनुपात 9 : 16 है। उनके वक्रपृष्ठों के क्षेत्रफलों का अनुपात है—

(a) 9 : 16
(b) 16 : 9
(c) 3 : 4
(d) 4 : 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 3 : 4

27. 1 cm भुजा वाले घन को खींचकर 4 mm व्यास का तार बनाया गया। तार की लंबाई है—

(a) 100/π cm
(b) 25/π cm
(c) 100π cm
(d) 10000 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 25/π cm

28. एक बेलन और एक शंकु के आधार समान हैं तथा ऊँचाइयाँ भी समान हैं। उनके आयतनों का अनुपात होगा—

(a) 1 : 2
(b) 2 : 3
(c) 3 : 2
(d) 3 : 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 3 : 1

29. घनाभ की लंबाई l, चौड़ाई b तथा ऊँचाई h हो, तो घनाभ का आयतन है—

(a) lbh
(b) √(l²+b²+h²)
(c) 2lbh
(d) 2(lb+bh+lh)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) lbh

30. r त्रिज्या के गोले का आयतन होता है—

(a) (4/3)πr³
(b) (2/3)πr³
(c) (3/2)πr³
(d) (1/3)πr³
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) (4/3)πr³

31. एक घन का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 216 cm² है। इसका आयतन है—

(a) 144 cm³
(b) 196 cm³
(c) 212 cm³
(d) 216 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 216 cm³

32. दो बेलनों की त्रिज्याओं का अनुपात 1 : 2 तथा ऊँचाइयों का अनुपात 5 : 3 है। उनके आयतनों का अनुपात है—

(a) 4 : 9
(b) 11 : 12
(c) 5 : 12
(d) 20 : 9
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 5 : 12

33. एक बेलन का व्यास 28 cm और ऊँचाई 20 cm है। बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल है—

(a) 2993 cm²
(b) 2992 cm²
(c) 2292 cm²
(d) 2229 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 2992 cm²

34. एक सरकस का तम्बू 4 m ऊँचाई तक बेलनाकार और उसके ऊपर शंक्वाकार है। व्यास 105 m और तिर्यक ऊँचाई 40 m है। आवश्यक कैनवास का क्षेत्रफल है—

(a) 1760 m²
(b) 2640 m²
(c) 3960 m²
(d) 7920 m²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 7920 m²

35. 80 cm आधार-त्रिज्या और 20 cm ऊँचाई वाले बेलन के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल और पार्श्व क्षेत्रफल का अनुपात है—

(a) 2 : 1
(b) 3 : 1
(c) 4 : 1
(d) 5 : 1
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 5 : 1

36. एक बेलन का आधार-व्यास 4 cm और ऊँचाई 14 cm है। बेलन का आयतन है—

(a) 176 cm³
(b) 196 cm³
(c) 276 cm³
(d) 352 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 176 cm³

37. एक बेलन में आधार की त्रिज्या और ऊँचाई का अनुपात 2 : 3 है। यदि आयतन 1617 cm³ है, तो कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल है—

(a) 308 cm²
(b) 462 cm²
(c) 540 cm²
(d) 770 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 770 cm²

38. एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 154 cm² है। गोले का आयतन है—

(a) 179⅔ cm³
(b) 359⅓ cm³
(c) 1437⅓ cm³
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 179⅔ cm³

39. एक बेलनाकार स्तम्भ का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 264 m² और आयतन 924 m³ है। स्तम्भ की ऊँचाई है—

(a) 4 m
(b) 5 m
(c) 6 m
(d) 7 m
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 6 m

40. एक बाल्टी के वृत्ताकार सिरों की त्रिज्याएँ 35 cm और 14 cm तथा ऊँचाई 40 cm है। इसका आयतन है—

(a) 60060 cm³
(b) 80080 cm³
(c) 70040 cm³
(d) 80160 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 80080 cm³

41. एक बेलन की ऊँचाई 14 cm और वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 264 cm² है। बेलन का आयतन है—

(a) 308 cm³
(b) 396 cm³
(c) 1232 cm³
(d) 1848 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 396 cm³

42. 2.1 cm आधार-त्रिज्या और 8.4 cm ऊँचाई वाले शंकु को पिघलाकर गोला बनाया जाता है। गोले की त्रिज्या है—

(a) 2.1 cm
(b) 1.05 cm
(c) 1.5 cm
(d) 2 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 2.1 cm

43. एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 1760 cm² और आधार-त्रिज्या 14 cm है। बेलन की ऊँचाई है—

(a) 10 cm
(b) 15 cm
(c) 20 cm
(d) 40 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 20 cm

44. किसी घन का किनारा दुगुना करने पर कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल पहले का कितना गुना होगा?

(a) दो गुना
(b) चार गुना
(c) छः गुना
(d) आठ गुना
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) चार गुना

45. 3 cm किनारे वाले घन को 1 cm किनारे वाले कितने घनों में विभक्त किया जा सकता है?

(a) 3
(b) 9
(c) 27
(d) 81
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 27

46. यदि घन के प्रत्येक किनारे को 100% बढ़ा दिया जाए, तो आयतन में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?

(a) 500%
(b) 600%
(c) 700%
(d) 800%
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 700%

47. दो बेलनों की त्रिज्याओं का अनुपात 4 : 3 और ऊँचाइयों का अनुपात 3 : 4 है। उनके आयतनों का अनुपात है—

(a) 1 : 1
(b) 3 : 4
(c) 4 : 3
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 4 : 3

48. समान ऊँचाई के दो बेलनों के आयतनों का अनुपात 16 : 9 है। उनके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात होगा—

(a) 3 : 4
(b) 16 : 9
(c) 25 : 81
(d) 4 : 3
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 4 : 3

49. एक जूस विक्रेता 7 cm आंतरिक व्यास वाले बेलनाकार गिलास का उपयोग करता है, जिसकी तली अर्धगोलाकार उभरी हुई है। गिलास की ऊँचाई 12 cm है। गिलास की आभासी क्षमता है—

(a) 501 cm³
(b) 354 cm³
(c) 462 cm³
(d) 503 cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 462 cm³

50. 8 cm त्रिज्या के गोले को पिघलाकर 32 cm ऊँचाई का शंकु बनाया जाता है। शंकु की आधार-त्रिज्या है—

(a) 4 cm
(b) 8 cm
(c) 10 cm
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 8 cm

51. 12 cm व्यास का गोला बेलनाकार बर्तन में पूरा डुबोया जाता है। पानी का स्तर 3⅕ cm उठता है। बेलनाकार बर्तन का व्यास है—

(a) 15 cm
(b) 18 cm
(c) 20 cm
(d) 14 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 18 cm

52. समान ऊँचाई के एक बेलन और एक अर्धगोले के आधार समान हैं। उनके आयतनों का अनुपात है—

(a) 3 : 4
(b) 1 : 2
(c) 3 : 2
(d) 2 : 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 3 : 2

53. एक खिलौना शंकु के आकार का है, जिसके खुले सिरे की त्रिज्या 4 cm है और उसी पर अर्धगोला लगा है। खिलौने की कुल ऊँचाई 10 cm है। इसके वक्र सतह का क्षेत्रफल है—

(a) 550 cm²
(b) 440 cm²
(c) 660 cm²
(d) 330 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 660 cm²

54. एक गोले के पृष्ठ में खोखला अर्धगोला काटने पर यदि गोले का सम्पूर्ण पृष्ठ 4πr² है, तो बने पिंड का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल होगा—

(a) πr²
(b) 4πr²
(c) 2πr²
(d) 3πr²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 4πr²

55. दो शंकुओं के आयतनों का अनुपात 4 : 5 और आधार-त्रिज्याओं का अनुपात 2 : 3 है। उनकी ऊँचाइयों का अनुपात है—

(a) 9 : 5
(b) 4 : 7
(c) 2 : 3
(d) 3 : 5
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 9 : 5

56. 10 m ऊँचे शंक्वाकार तम्बू की आधार-परिधि 44 m है। दूसरे तम्बू की ऊँचाई 20 m और आधार-परिधि 22 m है। पहले और दूसरे तम्बू के आयतनों का अनुपात है—

(a) 4 : 1
(b) 2 : 1
(c) 1 : 4
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 2 : 1

57. 2 cm × 4 cm × 8 cm के ठोस घनाभ को पिघलाकर घन बनाया जाता है। घन की भुजा की लंबाई है—

(a) 2 cm
(b) 4 cm
(c) 6 cm
(d) 8 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 4 cm

58. एक लंबवृत्तीय शंकु की ऊँचाई 15 cm और आयतन 125π cm³ है। इसकी त्रिज्या है—

(a) 2 cm
(b) 5 cm
(c) 8 cm
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 5 cm

59. 49 cm × 33 cm × 24 cm के ठोस घनाभ को पिघलाकर गोला बनाया जाता है। उस गोले की त्रिज्या है—

(a) 21 cm
(b) 19 cm
(c) 23 cm
(d) 42 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 21 cm

60. किसी लंबवृत्तीय शंकु की तिर्यक ऊँचाई आधी और आधार-त्रिज्या दुगुनी कर दी जाए, तो मूल और नए शंकु के वक्र पृष्ठों का अनुपात होगा—

(a) 1 : 4
(b) 4 : 1
(c) 1 : 1
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 1 : 1

61. दो समान आधार-त्रिज्या वाले शंकुओं की तिर्यक ऊँचाइयाँ 5 : 4 के अनुपात में हैं। उनके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात है—

(a) 5 : 4
(b) 4 : 5
(c) 25 : 16
(d) 16 : 25
उत्तर देखें
सही उत्तर: (a) 5 : 4

62. 4 cm भुजा वाले घन को पिघलाकर 2 cm भुजा वाले घन बनाए जाते हैं। घनों की संख्या है—

(a) 2
(b) 4
(c) 6
(d) 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 8

63. 6 m ऊँची बाल्टी के वृत्तीय सिरों की त्रिज्याएँ 5 m और 3 m हैं। बाल्टी में पूरे भरे पानी का आयतन होगा—

(a) 220 m³
(b) 264 m³
(c) 308 m³
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 308 m³

64. समान आधार और समान ऊँचाई वाले लंबवृत्तीय बेलन और लंबवृत्तीय शंकु के आयतनों का अनुपात है—

(a) 1 : 3
(b) 3 : 1
(c) 4 : 3
(d) 3 : 4
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 3 : 1

65. आठ 3 cm भुजा वाले घनों को पिघलाकर एक घन बनाया जाता है। नए घन की भुजा है—

(a) 5 cm
(b) 6 cm
(c) 7 cm
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 6 cm

66. 2 cm किनारे वाले घन के आयतन और 2 cm आधार-त्रिज्या एवं 2 cm ऊँचाई वाले शंकु के आयतन का अनुपात है—

(a) 1 : π
(b) 2 : π
(c) 3 : π
(d) π : 2
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 3 : π

67. 3 cm और 5 cm त्रिज्या वाले गोलों को पिघलाकर 12⅔ cm ऊँचाई का बेलन बनाया जाता है। बेलन की त्रिज्या है—

(a) 3 cm
(b) 4 cm
(c) 5 cm
(d) 8 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 4 cm

68. 1 cm त्रिज्या के गोले को पिघलाकर 0.1 cm त्रिज्या वाले बनाए जा सकने वाले गोलों की संख्या है—

(a) 10
(b) 50
(c) 500
(d) 1000
उत्तर देखें
सही उत्तर: (d) 1000

69. 2 m भुजा वाले घन से 1 m भुजा वाला घन काट लिया गया। शेष घनाभ का आयतन m³ में है—

(a) 1
(b) 3
(c) 7
(d) 8
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 7

70. एक घनाभ की लंबाई, चौड़ाई एवं ऊँचाई क्रमशः 12 cm, 10 cm और 8 cm है। इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल है—

(a) 600 cm²
(b) 592 cm²
(c) 610 cm²
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 592 cm²

71. 5 cm त्रिज्या वाले ठोस गोले को पिघलाकर 1 cm त्रिज्या वाले बनाए जा सकने वाले गोलों की संख्या है—

(a) 25
(b) 625
(c) 125
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 125

72. 6 cm किनारे वाले घन को 1 cm किनारे वाले कितने घनों में विभक्त किया जा सकता है?

(a) 72
(b) 36
(c) 216
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 216

73. सत्ताईस 2 cm त्रिज्या वाले गोलों को पिघलाकर एक बड़ा गोला बनाया जाता है। बड़े गोले की त्रिज्या है—

(a) 2 cm
(b) 4 cm
(c) 6 cm
(d) 8 cm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) 6 cm

74. 2 cm किनारे वाले एक घन को 1 cm किनारे वाले 8 घनों में काटा गया। काटने के बाद कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल है—

(a) 25 cm²
(b) 48 cm²
(c) 8 cm²
(d) 16 cm²
उत्तर देखें
सही उत्तर: (b) 48 cm²

75. r त्रिज्या वाले अर्धगोलाकार पात्र का आयतन कितना होगा?

(a) (3/2)πr² cm³
(b) (9/4)πr³ cm³
(c) (2/3)πr³ cm³
(d) (1/3)πr³ cm³
उत्तर देखें
सही उत्तर: (c) (2/3)πr³ cm³

© BSEB EXAM GUIDE